दुर्गा पूजा में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन का मास्टर प्लान, अवैध कट, अतिक्रमण और पार्किंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

दुर्गा पूजा के दौरान रांची में जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार करने, अवैध कट बंद करने, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग पर सख्ती के निर्देश दिए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Durga Puja Ranchi: आगामी दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में उमड़ने वाली भारी भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। शनिवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग को लेकर कई कड़े और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के मुख्य बिंदु और प्रशासनिक निर्देश

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर बने अवैध कटों की तुरंत पहचान कर उन्हें बंद किया जाए। साथ ही, पूजा के दौरान संभावित जाम वाले इलाकों को चिन्हित कर एक मजबूत ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया है।
सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखने और माइकिंग के जरिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर की फुटपाथ दुकानों की समस्या को हमेशा के लिए दूर करने के लिए सभी शहरी वार्डों में वेंडर मार्केट हेतु उपयुक्त जमीन चिन्हित करने को कहा गया है। नगर निगम और अंचल अधिकारियों को मिलकर इसकी सूची तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है।
प्रमुख चौक-चौराहों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ ऑटोमैटिक चालान व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके अलावा, बिजली के खंभों पर लटकते बेतरतीब केबल्स को हटाने और GAIL को सड़क खुदाई के बाद गड्ढों को तुरंत भरकर सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मौजूद अधिकारी

समाहरणालय सभागار में हुई इस अहम बैठक में एसपी सिटी पारस राणा, एसडीओ सदर कुमार रजत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय, डीटीओ अखिलेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अंचल अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।