कोझिकोड में जूते-चप्पल के कारखाने में भीषण आग, भारी नुकसान

केरल के कोझिकोड में जूते-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि मशीनें और कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोझिकोड (केरल): केरल के कोझिकोड स्थित पय्यानक्कल में शुक्रवार तड़के जूते-चप्पल के एक कारखाने में भीषण आग लग गई। अग्निशमन और बचाव सेवा अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में मशीनरी, बिजली के उपकरण और कच्चा माल जलकर खाक हो गए। अधिकारियों के अनुसार, पय्यानाक्कल स्थित ‘जैसल रबर इंडस्ट्रीज’ में तड़के करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस कारखाना में आयातित रबर के दानों और अन्य रबर सामग्रियों का उपयोग करके जूते-चप्पल बनाए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मीनचंदा दमकल केंद्र की एक टीम सहायक दमकल अधिकारी शहाबुद्दीन ई. के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग में एक 40 एचपी की मिक्सर मोटर, एक इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड, कई अन्य मोटर, छत का एक हिस्सा और जूते-चप्पल बनाने की सामग्री नष्ट हो गई। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट हो सकता है। दुर्घटना में हुए कुल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।