संसद के बाहर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, साधु के वेश में पहुंचे पप्पू यादव; राहुल गांधी ने दानपेटी में चढ़ाया चढ़ावा

संसद परिसर में राम मंदिर के कथित चढ़ावा गड़बड़ी मुद्दे पर विपक्ष ने अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें पप्पू यादव साधु वेश में पहुंचे और राहुल गांधी ने दानपेटी में चढ़ावा डाला।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मुद्दे पर संसद परिसर के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद पहुंचे और सांकेतिक रूप से चंदा जुटाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चढ़ावा डालकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विपक्ष का कहना है कि राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर पप्पू यादव भगवा वस्त्र धारण कर दानपेटी के साथ संसद परिसर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के कई सांसद उनके साथ मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Share This Article