चौका में तेज रफ्तार का कहर! खेत जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को 407 ने मारी टक्कर

सरायकेला-खरसावां में एनएच-33 पर तेज रफ्तार 407 वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला-खरसावां: चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित चौलीबासा भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुसरीबेड़ा गांव निवासी 75 वर्षीय ठाकुर मनी महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ठाकुर मनी महतो धान रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार 407 वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा नेता आकाश महतो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल बुजुर्ग को तत्काल चांडिल उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-33 पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम की मांग की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।