महुआडांड़ में सुधा-मेघा डेयरी खोलने की मांग, किसानों ने DC लातेहार से की विनम्र अपील

महुआडांड़ के किसानों ने लातेहार डीसी से सुधा या मेघा डेयरी खोलने की मांग की। दूध का उचित मूल्य, रोजगार और पशुपालन को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • दूध का सही दाम नहीं मिलने से हो रहा नुकसान, डेयरी खुलने से सैकड़ो किसान होंगे लाभान्वित”

Mahuadand News : महुआडांड़ अनुमंडल के किसानों ने दूध का उचित मूल्य और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए अनुमंडल में सुधा या मेघा कंपनी की दूध डेयरी खोलने की मांग की है।

किसानो ने लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार से अपील की हैकिसानों ने बताया कि महुआडांड़ अनुमंडल में दूध उत्पादन काफी अधिक है, लेकिन डेयरी नहीं होने के कारण किसानों को अपना दूध 40 से 50 रुपये प्रति लीटर की दर से स्थानीय व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है। इससे उन्हें लागत भी नहीं निकल पा रही है।किसान कृष्णा प्रसाद और गोबरा किसान ने कहा, हमारे क्षेत्र में हर घर में 3 से 5 दुधारू पशु हैं।

रोजाना सैकड़ो लीटर दूध उत्पादन होता है। अगर सुधा या मेघा डेयरी खुल जाए तो हमें बाजार के दर से ज्यादा मूल्य मिलेगा और समय पर भुगतान भी होगा।`

डेयरी से होंगे कई फायदे

किसानों ने कहा कि डेयरी खुलने से क्षेत्र के सैकड़ो से अधिक पशुपालक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही पशुपालन को भी बढ़ावा मिलेगा। महिला किसान सुनीता देवी ने कहा, डेयरी खुलेगी तो हमारा दूध बर्बाद नहीं होगा। हमें अपनी मेहनत का पूरा पैसा मिलेगा।`

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।