
World Arnis Games 2026 : झारखंड अर्निस टीम वर्ल्ड अर्निस गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गई। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 से 4 अगस्त तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य के 6 खिलाड़ियों का चयन इंडियन अर्निस टीम में हुआ है, जो विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं
* लखन उरांव
* आरीत उरांव
* अरहान आलम
* ईशान भगत
* कुमकुम विश्वकर्मा
* अध्विक उरांव
इसके साथ ही झारखंड अर्निस एसोसिएशन के महासचिव सिफू बिस्वजीत कर्मकार का चयन प्रतियोगिता के लिए ऑफिशियल के रूप में किया गया है।
टीम के दिल्ली रवाना होने के अवसर पर खिलाड़ियों और ऑफिशियल का उत्साहवर्धन करते हुए सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करने की कामना की।
झारखंड अर्निस परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करेंगे तथा भारत के लिए पदक जीतकर लौटेंगे।

