
रांची : महानगर कांग्रेस कमिटी के अग्रणी मोर्चा और संगठनों की बैठक शनिवार को कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में महानगर अग्रणी मोर्चा संगठन प्रभारी ज्योति सिंह मथारू ने विगत माह के विभिन्न सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की और आने वाले एक महीने में SIR के तहत होने वाले दावा एवं आपतियां जो 5 अगस्त से 4 सितम्बर 2026 तक चलेगा उसमें कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं को बढ़चढ़ सहयोग करने का निर्देश दिया गया और रांची महानगर के अल्पसंख्यक विभाग, महिला विभाग, युवा कांग्रेस को अपने महानगर में वार्ड एवं मंडल कमिटी एवं एनएसयूआई को रांची महानगर में सभी महाविद्यालयों की कमिटी की तैयार करने का निर्देश दिया गया।
श्री मथारू ने समिति के गठन में जिसमे सभी वर्गों के लोगो को जोड़ने का अहवान किया है और कहा की रांची महानगर के प्रत्येक अग्रणी मोर्चा यानि अल्पसंख्यक विभाग, महिला विभाग, एनएसयूआई की अलग-अलग बैठक होगी इसके बाद महानगर अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष के साथ और इसके बाद वार्ड एवं महाविद्यालय समितियों की बैठक होगी।
ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि सरकार की योजनाओं को कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा, अल्पसंख्यक के अध्यक्ष हुसैन खान, रांची जिला महिला अध्यक्ष नीतू देवी, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष सतीश और सैफ उपस्थित थे।

