
गुमला : जिले के पालकोट रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित विद्यासागर बुक डिपो दुकान में रविवार सुबह आग लग गयी, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकान के मालिक श्रवण कुमार अपनी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ अंदर फंस गए।
घर से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता दुकान ही था। दुकान मालिक सपरिवार अपनी छत पर चले गए, बाद में आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए शटर तोड़ा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में पीड़ित को करीब 8 लाख रुपया का नुकसान हुआ।

