केरल के हवाई अड्डों से एक सप्ताह में 11 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना जब्त

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोच्चि: केरल के सीमा शुल्क विभाग ने विभिन्न हवाईअड्डों से पिछले एक सप्ताह को दौरान तस्करी कर लाया गया आठ किलोग्राम सोना जब्त किया है। बरामद सोने की कीमत 11 करोड़ रुपये से अधिक है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

सीमा शुल्क आयुक्त टी. टीजू ने एक बयान में बताया कि इस संबंध में पिछले एक सप्ताह के दौरान में कुल 14 मामले दर्ज किए गए और नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में केरल के छह और तमिलनाडु के तीन लोग शामिल हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।