बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू, सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वोटों की गिनती को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।

मतगणना की समाप्ति तक कई मुख्य मार्गों पर सामान्य और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने और इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।

3 अगस्त को बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज की ओर वाहनों की आवा-जाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा मोहनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग और पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज की ओर सामान्य वाहन नहीं चल सकेंगे। राजापुर पुल से हड़ताली मोड़ तक व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, जबकि शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से एएन कॉलेज दुर्गा मंदिर मोड़ तक सामान्य यातायात पर रोक रहेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।