जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों का मददगार गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के संदिग्ध मददगार को गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्तौल, कारतूस, मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक संदिग्ध मददगार को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान ऐजाज अहमद गनाई के रूप में हुई है, उसे पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने मध्यरात्रि के करीब बारामूला के शीरी इलाके में गोरीवान में एक वाहन जांच चौकी से गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ऐजाज के पास से एक पिस्तौल, 10 कारतूस (9 मिमी) के साथ एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।