हिमाचल के मंडी में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। झटके महसूस हुए, लेकिन अब तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह नौ बज कर 13 मिनट पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।

शिमला स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार, मंडी क्षेत्र में आए इस भूकंप की गहराई जमीन से आठ किलोमीटर नीचे थी। इसका केंद्र 31.445 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.993 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक भूकंप के कारण संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

मंडी जिला भूकंपीय क्षेत्र-5 में आता है, जिसे भूकंप के लिहाज से अधिक जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।