
नई दिल्ली : पैसे कमाने के लिए भारत से बड़ी संख्या में लोग सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, ओमान, बहरीन जैसे खाड़ी के देशों में जाते हैं। वहां काम कर रहे भारतीय जब अपने-अपने घरों में पैसे भेजते हैं या लेकर आते हैं तो इससे भारत के खजाने में इजाफा होने के साथ-साथ उनकी भी समृद्धि बढ़ती ही है।
मगर, एक चिंताजनक बात ये है कि खाड़ी में भारतीयों की जान भी जा रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने संसद में 2023 और 2025 के बीच विदेशों में भारतीयों की मौत के आंकड़े दिए हैं। उसके मुताबिक भारतीयों की जो मौतें हुई हैं, उनमें ज्यादातर ने खुदकुशी की है। ऐसे करीब 70 फीसदी मामले खाड़ी देशों से जुड़े हैं। वहीं, खाड़ी में ही इन तीन सालों में ऐसे 2,784 भारतीयों की जान गई, जिनकी मौत के पीछे अन्य कारण बताए गए।
कुल मिलाकर खुदकुशी और अन्य वजहों के चलते इन तीन साल में खाड़ी में 4,124 भारतीयों ने जान गंवाई है। बीते तीन सालों में विदेशों में जान गंवाने वाले भारतीयों की कुल संख्या 39,000 से ज्यादा रही है। खाड़ी में करीब 1 करोड़ भारतीय रहते हैं।

