नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश के युवाओं से नशामुक्त रहने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशीले पदार्थ कुछ समय के लिए ‘‘आनंद का झूठा एहसास’’ (हाई) दे सकते हैं, लेकिन वे पूरे करियर और निजी जीवन को ‘‘बर्बादी’’ (लो) में धकेल देते हैं।

‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि देश के युवाओं का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है तथा इसके लिए उन्हें हर प्रकार के नशे से दूर रहना होगा।



