
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन से पांच अगस्त तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति चार अगस्त को भुवनेश्वर से रेल मार्ग से बरहामपुर जाएंगी और मां कंधुनी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी ,साथ ही वह तप्तपानी स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

