मलेशिया की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम की मेजबानी करेगा भारत

भारत बेंगलुरु में मलेशिया की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम की आठ मैचों की श्रृंखला की मेजबानी करेगा। मुकाबले जूनियर एशिया कप की तैयारियों और खिलाड़ियों के अनुभव के लिए अहम होंगे।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: भारत सात से 13 अगस्त तक यहां साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) नेताजी सुभाष दक्षिणी केंद्र में मलेशिया की अंडर-21 पुरुष टीम की आठ मैच की श्रृंखला के लिए मेजबानी करेगा।

इस श्रृंखला में मलेशिया की अंडर-21 टीम भारतीय जूनियर पुरुष टीम के खिलाफ पांच और साइ टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी। यह श्रृंखला आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए दोनों टीम की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस श्रृंखला का उद्देश्य दोनों टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों में खेलने का अवसर उपलब्ध कराना और द्विपक्षीय खेल संबंधों को मजबूत करना है।

भारतीय जूनियर टीम मलेशिया से सात, आठ, 10, 12 और 13 अगस्त को भिड़ेगी।

इसके अलावा मलेशियाई टीम साइ टीम के खिलाफ तीन, पांच और 15 अगस्त को मुकाबले खेलेगी।

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच फ्रेडरिक सोयेज ने श्रृंखला से पहले कहा, ‘‘ये मुकाबले एशिया कप की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होंगे। यह बेल्जियम दौरे के दौरान शुरू किए गए हमारे काम की निरंतरता का हिस्सा हैं जहां खेले गए मुकाबलों के दौरान हमने लगातार प्रगति देखी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मलेशिया के खिलाफ यह श्रृंखला हमें बेल्जियम में किए गए काम और पिछले सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान हुए सुधार को आगे बढ़ाने का अवसर देगी।’’

भारतीय जूनियर टीम हाल में बेल्जियम में प्रशिक्षण और मैच खेलकर लौटी है। मलेशिया के खिलाफ यह अनुभव श्रृंखला जूनियर एशिया कप की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है। इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव और कोचिंग स्टाफ को महाद्वीपीय टूर्नामेंट से पहले टीम संयोजन तथा रणनीति का आकलन करने का अवसर मिलेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।