राष्ट्रपति मुर्मू तीन से पांच अगस्त तक ओडिशा का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 से 5 अगस्त तक ओडिशा दौरे पर रहेंगी। वह कटक में विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी और बरहामपुर समेत कई धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करेंगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन से पांच अगस्त तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति चार अगस्त को भुवनेश्वर से रेल मार्ग से बरहामपुर जाएंगी और मां कंधुनी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी ,साथ ही वह तप्तपानी स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।