Box Office Collection : हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने भारत में शानदार शुरुआत की है। टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया स्टारर इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन करीब 72.44 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। इसमें अंग्रेज़ी संस्करण से 32.25 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी डब संस्करण से 22 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
:max_bytes(150000):strip_icc()/spider-man-no-way-home-091924-ac9d2d7aa2ba4ca08fbc98962ca6bb1d.jpg)
निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन की यह फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ की घटनाओं के चार साल बाद की कहानी दिखाती है। इसमें पीटर पार्कर एक ऐसी दुनिया में स्पाइडर-मैन के रूप में नई चुनौतियों का सामना करता है, जहाँ कोई उसे पहचानता नहीं है।

फिल्म में टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ़ालो और सेडी सिंक प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। भारत में शानदार ओपनिंग के बाद अब फिल्म के वैश्विक बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी सभी की नज़रें टिकी हैं।


