ओक एलीगेंस सोसायटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘सावन मिलन’ समारोह

रांची की ओक एलीगेंस सोसायटी में आयोजित सावन मिलन समारोह में महिलाओं और परिवारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक वेशभूषा, मेहंदी, झूलों और प्रतियोगिताओं के साथ उत्साह मनाया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ओक एलीगेंस सोसायटी में सावन मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी की महिलाओं और परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन की हरियाली, संस्कृति और पारंपरिक लोक परंपराओं का आनंद लिया।
समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समूह नृत्य, गीत-संगीत, मनोरंजक खेल एवं विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया और पूरे वातावरण को उल्लास एवं उमंग से भर दिया।
सावन की थीम पर सजी-धजी महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा, मेहंदी, झूले और मनमोहक सजावट कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी उपस्थित सदस्यों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति और सभी निवासियों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी ने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Share This Article