लातेहार के बोड़ाकोना में सड़क हादसा: बाइक और सवारी गाड़ी की टक्कर में युवक-युवती गंभीर घायल, सदर रेफर

लातेहार के महुआडांड़ में बाइक और सवारी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बोड़ाकोना में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और सवारी गाड़ी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार को बोड़ाकोना मुख्य मार्ग पर हुआ। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक और सामने से आ रही सवारी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई।

युवक-युवती की पहचान

हादसे में घायल दोनों की पहचान नवीन कुजूर (18 वर्ष), पिता – गिरल कुजूर तथा असीमा कुजूर (17 वर्ष), पिता – सालेश कुजूर के रूप में हुई है। दोनों महुआडांड़ क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआडांड़ लाया गया।प्राथमिक उपचार के दौरान दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल, लातेहार रेफर कर दिया।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।