प्यास से बिलख रहा लोहरा टोला! 3 महीने से खराब जलमिनार, नदी-चुवा का गंदा पानी पीने को मजबूर दर्जनों परिवार

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़ ; महुआडांड़ सरकारी योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच महुआडांड़ प्रखंड का दुरुप पंचायत स्थित लोहरा टोला आज भी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहा है। यहां के दर्जनों परिवार पिछले 3 महीने से एक-एक बूंद सुध पानी के लिए मोहताज हैंटोला में लगा एकमात्र जलमिनार पिछले 3 महीने से खराब पड़ा है। नतीजा ये है कि छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं पीने के लिए नदी और चुवा का गंदा, कीचड़ वाला पानी पीने को मजबूर हैं।ग्रामीण सीता देवी की आंखें भर आईं। उन्होंने दर्द भरे शब्दों में कहा सरकार कहती है हर घर नल का जल।

लेकिन हमारे टोला में 3 महीने से जलमिनार बंद है। मजबूरी में नदी का पानी लाकर उसी से खाना बनाते हैं, उसी को पीते हैं। बच्चों को भी वही पिलाते हैं। बीमार पड़ जाएं तो कौन देखेगा ग्रामीण गुलेश्वर लोहरा, अनिल मुंडा, रामू मुंडा और सुनील मुंडा ने बताया कि सावन की बारिश में नदी-चुवा का पानी और भी गंदा हो गया है। इससे डायरिया, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पेयजल विभाग से अविलंब नया जलमिनार लगाने या पुराने की मरम्मत कराने की मांग की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।