रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के झारखंड प्रभारी और सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू 5 और 6 अगस्त को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव बताया कि पार्टी प्रभारी के. राजू 5 अगस्त को सुबह 9:15 बजे हैदराबाद से इंडिगो की सेवा विमान से रांची के लिए रवाना होंगे। वो सुबह 11:10 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। रांची पहुंचने के बाद वो सबसे पहले दोपहर दो बजे मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद शाम चार बजे रांची के एटीआई ऑडिटोरियम में आयोजित इंडिया गठबंधन के सभी विधायकों के साथ आयोजित संयुक्त बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रभारी 5 अगस्त को रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 6 अगस्त को वो दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
5 और 6 अगस्त को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे के. राजू
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। वे कांग्रेस विधायक दल और इंडिया गठबंधन के विधायकों की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
