नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ व्यवसायियों ने बंद की दुकानें, कह दी ये बात

रांची के अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस और अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने सांकेतिक हड़ताल की। कारोबारियों ने संवाद और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पर व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। जिसके विरोध में सोमवार को व्यवसायियों ने दोपहर 12 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर सांकेतिक हड़ताल की। बता दें कि बिना स्वीकृत नक्शे, पार्किंग के अभाव और अवैध निर्माण को लेकर रांची नगर निगम द्वारा लगातार जारी किए जा रहे नोटिसों के विरोध में अपर बाजार के दुकानदारों ने यह कदम उठाया। व्यापारियों ने कहा कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक इस तरह की कार्रवाई करने से सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर गहरा संकट मंडराने लगा है।

गौरतलब है कि नगर निगम ने हाल ही में सैंकड़ों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर तय समय सीमा के भीतर दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया थ। जिन दुकानों या भवनों में स्वीकृत नक्शा, पर्याप्त पार्किंग या अन्य आवश्यक मानक पूरे नहीं पाए जा रहे हैं, उनके ट्रेड लाइसेंस रद्द करने समेत सख्त कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अपर बाजार और हरमू रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के आसपास से अतिक्रमण हटाने की तैयारी भी निगम द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि निगम लगातार अल्टीमेटम दे रहा है, लेकिन व्यापारियों के लिए कोई वैकल्पिक राह नहीं निकाली जा रही। वर्षों से काम कर रहे लोगों को अचानक दुकानें बंद करने का आदेश देना पूरी तरह अनुचित है और निगम को कार्रवाई से पहले व्यापारियों के साथ सीधा संवाद करना चाहिए। वहीं एक अन्य व्यवसायी ने क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपर बाजार में आए दिन भीषण जाम लगता है।लेकिन निगम मूलभूत समस्याओं को सुलझाने के बजाय केवल नोटिस देने और अतिक्रमण हटाने तक सीमित है। विरोध के बीच रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने कहा कि निगम का उद्देश्य किसी का रोजगार छीनना नहीं, बल्कि शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुगम बनाना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी व्यवसायियों से वार्ता के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा और नियमों के दायरे में रहकर समाधान ढूंढने का प्रयास होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।