
रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के क्रम में राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को लोक भवन झारखण्ड द्वारा प्रकाशित संवाद से विश्वास की प्रति भेंट की। जिसमें राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख पहलों एवं गतिविधियों का संकलन है।
इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के क्रम में राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य के समसामयिक घटनाक्रम तथा राज्यहित और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को लोक भवन झारखण्ड द्वारा प्रकाशित संवाद से विश्वास की प्रति भी भेंट की।

