प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता के सवाल को झारखंड सरकार ने हल्के में लिया है

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर उठे सवालों के बीच युवाओं के आंदोलन को गंभीरता से लेने की मांग। JPSC व्यवस्था और शिक्षा सुधार पर जोर दिया गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रवीश कुमार

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता के सवाल को राज्य सरकार ने हल्के में लिया है।हेमंत सरकार को (जिसमें कांग्रेस भी सहयोगी है) हर दिन इस पर ध्यान देना चाहिए था और ठीक करना चाहिए था। राज्य कोई हो, सरकार किसी की हो, पार्टी किसी की हो, युवाओं को इससे समझौता नहीं करना चाहिए। कितने साल तक परीक्षाओं की धांधली चलेगी। बंद होना होगा। वहां जो छात्र आंदोलन कर रहे हैं, सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। हर राज्य में युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का इंतज़ाम किया गया है। परीक्षा के बाद छात्रों को शिक्षा की क्वालिटी के सवाल पर लौटना होगा और उसे लेकर आवाज़ उठानी होगी। जब वे कॉलेजों का हाल देखेंगे तब समझ आएगा कि इस बदलती दुनिया के लिए उन्हें तैयार ही नहीं किया जा रहा। पढ़ाई का स्तर ज़िलों में बहुत घटिया है। मुख्यमंत्री को झारखंड लोक सेवा आयोग के हर सदस्य को बर्खास्त कर देना चाहिए या फिर सबको बुला कर आख़िरी बार के लिए पूछना चाहिए कि आप लोगों से होगा या नहीं। इस आयोग के एक एक कर्मचारी की संपत्ति की जाँच होनी चाहिए। परीक्षा में भरोसा पैदा करना पड़ेगा। हिन्दी प्रदेश को में संभावनाएं ख़त्म कर दी गई हैं। यह लड़ाई लंबी है और सियासी दलों से आगे की है। राज्य का सुख केवल वे उद्योगपति भोग रहे हैं जिन्हें पुल से लेकर खदान का ठेका मिलता है। जनता केवल कष्ट भुगतेगी कैसे चलेगा। लड़ो और जीतो।

लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।