विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका संघर्ष और जनसेवा का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा

जामताड़ा में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ कर गुरुजी के संघर्ष और विरासत को याद किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने जामताडा़ में आयोजित फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि यह आयोजन उनके संघर्ष, विचारों और जनसेवा की विरासत को समर्पित है। दिशोम गुरु ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल, ज़मीन, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय तथा पृथक झारखंड राज्य के निर्माण के महान संघर्ष को समर्पित किया। उनका अद्वितीय त्याग, अटूट संघर्ष और जनसेवा का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।