मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 145.32 करोड़ रुपये

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड (एमएसडब्ल्यूआईएल) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में शुद्ध लाभ 1.55 प्रतिशत बढ़कर 145.32 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 143.10 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 3,407.26 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,494.03 करोड़ रुपये थी। वहीं कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 3,217.26 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,305.26 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में तांबे की औसत कीमतों में वृद्धि और कई राज्यों में न्यूनतम वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी से उसकी लाभप्रदता प्रभावित हुई।

मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया के चेयरमैन विवेक चांद सहगल ने कहा, ‘‘लागत संबंधी चुनौतियों के बावजूद हम उद्योग की वृद्धि दर से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हमारे ग्राहकों के साथ लगातार बेहतर क्रियान्वयन और मूल्य सृजन की क्षमता को दर्शाता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।