लुसाने डायमंड लीग में पथिरागे का सामना करेंगे नीरज

नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में उतरेंगे। उनके सामने श्रीलंका के रूमेश पथिरागे समेत दुनिया के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ियों की चुनौती होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में राष्ट्रमंडल चैम्पियन और इस सत्र में सबसे आगे चल रहे श्रीलंका के रूमेश पथिरागे का सामना करना पड़ेगा । इस टूर्नामेंट में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले चुके पांच खिलाड़ी नजर आयेंगे । ग्लास्गो में सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके 85 . 83 मीटर का थ्रो फेंकने वाले चोपड़ा का सामना ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम, मौजूदा विश्व चैम्पियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकाट और पूर्व विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से होगा ।

तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश, जर्मनी के जूलियन वेबर, स्विटजरलैंड के सिमोन वीलैंड और अमेरिका के कुर्टिस थॉम्पसन भी इसमें नजर आयेंगे । आयोजकों ने कहा ,‘‘ पिछले चार ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप जीत चुके भालाफेंक के पांच सुपरस्टार 21 अगस्त को इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे ।’’ चोट से उबरने के बाद यह चोपड़ा का तीसरा टूर्नामेंट होगा ।वह जून में दोहा डायमंड लीग में 85 . 69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे । पथिरागे ने राष्ट्रमंडल खेलों में 89 . 75 मीटर का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया । उन्होंने जून में गोल्डन गाला पिएट्रो मेनिया में 92 . 62 मीटर का थ्रो लगाया था ।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।