माइक स्मिथ ने पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच का पद संभाला

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइक स्मिथ पाकिस्तान टीम के नए बल्लेबाजी कोच बने। वह इंग्लैंड दौरे से पहले टीम से जुड़ेंगे और दो वर्षों तक जिम्मेदारी निभाएंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लाहौर: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को दो साल के लिए पाकिस्तान की सभी प्रारूपों की टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्मिथ इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला से पूर्व पाकिस्तान की टीम से जुड़ेंगे। लेवल चार के बल्लेबाजी कोच स्मिथ को टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट के साथ काफी अनुभव है, विशेषकर पाकिस्तान सुपर लीग की कई टीम के साथ काम करने का।

पीसीबी के एक भरोसेमंद सूत्र ने कहा कि स्मिथ के साथ यह करार मौखिक रूप से किया गया था। पीसीबी द्वारा विज्ञापन दिए जाने के बाद बल्लेबाजी कोच के पद के लिए आवेदन करने पर उन्हें दावेदारों की सूची से छांटा गया। स्मिथ को इस महीने इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम से जुड़ने के लिए हरी झंडी मिलने की उम्मीद है जहां 19 अगस्त से तीन टेस्ट मैच होने हैं। स्मिथ राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक की जगह लेंगे जो अंतरिम बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे हैं और अभी राष्ट्रीय टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।