
रांची : प्रदेश राजद की ओर से मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि आदिवासी, दलित पिछड़े और महाजनों के अन्याय के खिलाफ शिबू सोरेन जीवन भर संघर्ष करते रहे। उन्होंने आदिवासी उत्थान के लिए पूर्व सांसद एके राय और विनोद बिहारी महतो जैसे नेताओं के साथ कई बड़े ऐतिहासिक जनांदोलन किए।
झारखंड निर्माण के लिए लड़ने वाले अजेय नेता के रूप में गुरुजी को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन आधुनिक भारत में सबसे बड़े आदिवासी जननायक के तौर पर याद किए जाएंगे। झारखंड बनने के बाद गुरुजी का सपना पूरा नहीं हुआ। उनके सपने को पूरा करने के लिए हम सबको प्रण लेने की जरूरत है।कार्यक्रम में अनीता यादव, एनामुल हक, प्रणय कु बबलू, कमलेश यादव, चंद्रशेखर भगत, रामकुमार यादव, शाहबाज़ अंसारी, इरफान आलम, सुधीर गोप, मैनेजर राय, दीपक राय, गोपाल गुप्ता, विवेक यादव और शुभम ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।


