सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है सदन

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी दलों से जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा और सकारात्मक संवाद की अपील की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के सफल संचालन को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सदन जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है। हमारी सरकार हर जनहित के मुद्दे पर सार्थक चर्चा, जवाबदेही और सकारात्मक संवाद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आशा है कि सभी दल झारखंड के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन की कार्यवाही को सफल बनाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत विभिन्न दलों के नेता उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।