
दतिया : रिव्यू मीटिंग के चंद घंटों बाद दतिया में बीजेपी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया है। अलग-अलग मोर्चों और संगठन के एक हजार लोगों का पार्टी ने दतिया में पद छीन लिया है।
पूरी कार्यकारिणी और मोर्चा को भंग कर दिया गया है। यह कार्रवाई सीएम हाउस में समीक्षा के बाद हुई है। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने दतिया उपचुनाव में कार्य कर रहे बड़े नेताओं से फीडबैक लिए थे, जो सही नहीं थे।
दरअसल, हार के बीजेपी ने एक दो सदस्यीय कमिटी बनाई थी। इस कमिटी में गौरव रणदिवेऔर आंबाराम कराड़ा को रखा गया था। दतिया उपचुनाव में काम करने लोगों से इन नेताओं ने बात की। नेताओं से जो इनपुट दिए हैं, वे चौंकाने वाले हैं।
कमिटी ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है। एक अखबार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि आपूर्ति निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया ने कमिटी को बताया कि कार्यालय आने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं से मिलते थे। मिलने के बाद उन्हें कहते थे कि लगता है बहुत मेहनत कर रहे हो।

