
रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर आंदोलनरत छात्रों से मिला।
इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों की मांगें बिल्कुल जायज हैं। भाजपा सड़क से सदन तक उनके साथ खड़ी है और इस मुद्दे को सदन में जोरदार तरीके से उठायेगी।
उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी पैसे देकर चयनित होंगे वे भ्रष्टाचार का रायता ही फैलाएंगे। बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में पेपर लीक का मामला नहीं है बल्कि नौकरी बेचने का मामला है।

