
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को ओरमांझी में आयोजित भव्य कांवर यात्रा के प्रस्थान कार्यक्रम में शामिल हुए और कांवर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया। कावड़ियां संघ की ओर से आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शिव भक्त शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्हें संबोधित करते हुए कांवड़ियों को सफल और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। रघुवर दास ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है।
आज के दिन ही अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। बाबा बैद्यनाथ को मनोकामना लिंग भी कहा जाता है। मैं सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करता हूं।
साथ ही झारखंड में सुख, समृद्धि और खुशहाली आये, यह प्रार्थना करता हूं। कार्यक्रम में रांची पूर्वी के जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज समेत आयोजनकर्ता और भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

