बेंगलुरु में पेड़ से लटकी मिलीं दो नेपाली युवतियां

बेंगलुरु के जक्कूर क्षेत्र में नेपाल की दो युवतियां एक पेड़ से लटकी मिलीं। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु : उत्तरी बेंगलुरु के जक्कूर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खुले स्थान पर नेपाल की दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों युवतियों की मौत आत्महत्या का मामला है या यह कोई साजिश है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सृजना (22 वर्ष) और रीता (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थीं। दोनों युवतियों के शव एक खुले मैदान में एक ही साड़ी के दोनों छोरों से बंधे हुए लटके मिले। स्थानीय लोगों ने शवों को देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए येलहंका के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।