आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच वार्ता खत्म, छात्रों ने कहा- बातचीत रही सकारात्मक

JPSC मामले को लेकर आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच वार्ता खत्म हुई। छात्रों ने बातचीत को सकारात्मक बताया और कहा कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा मिला।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: JPSC मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता समाप्त हो गई। बैठक के बाद छात्रों ने बातचीत को सकारात्मक बताया है।

छात्रों के मुताबिक, वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी मांगों और परीक्षा से जुड़ी आपत्तियों को सरकार के सामने रखा। बैठक में शामिल मंत्रियों ने छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

वार्ता के बाद छात्रों ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी बातों को सुना गया है और बातचीत का माहौल सकारात्मक रहा। हालांकि, अब छात्रों की नजर सरकार की ओर से आगे उठाए जाने वाले कदम पर है।

छात्रों का आंदोलन JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर चल रहा है। फिलहाल वार्ता के बाद आंदोलन को लेकर छात्रों की अगली रणनीति क्या होगी, इस पर भी नजर बनी हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।