रांची: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में CID ने बड़ा कदम उठाया है। जांच के सिलसिले में JPSC के तीन सदस्यों को समन जारी किया गया है।

CID की ओर से जिन सदस्यों को समन भेजा गया है, उनमें डॉ. अजिता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा हांसदा शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि CID की टीम 14वीं JPSC परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए आयोग के इन तीन सदस्यों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
CID की कार्रवाई के बाद JPSC परीक्षा को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फिलहाल जांच एजेंसी की ओर से समन को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।


