
रांची/नामकुम, 7 अगस्त 2026: नामकुम प्रखंड में आयोजित कांग्रेस मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों एवं जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा, आजसू एवं JLKM से जुड़े कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल बताए गए हैं।
कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में मनोज सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद के प्रतिनिधि, बिकू सिंह, भाजपा किसान मोर्चा दक्षिणी प्रमंडल प्रभारी, रमेश मुंडा, शारदा सिंह, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष, अनिल वर्मा, रीता रजनी कुजूर, आजसू की पूर्व प्रमुख, पुष्पा तिर्की, पूर्व प्रमुख, सीपी शर्मा, अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष, नीरा देवी, वीर नारी सेना अध्यक्ष, दिनेश कुमार प्रजापति एवं दिलीप महतो (JLKM), विवेक मुंडा, मुखिया हुवांगहातु पंचायत तथा अमीत मुंडा, पार्षद समेत अन्य लोग शामिल रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस से जुड़कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है। केशव महतो कमलेश ने विभिन्न राजनीतिक दलों से आए कार्यकर्ताओं को माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि कांग्रेस एक-एक कार्यकर्ता को जोड़कर संगठन को मजबूत करेगी। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सरकार एवं कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए नए सदस्यों का स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।
कार्यक्रम को महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा खलखो, प्रणव झा, पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अहमद, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा एवं डॉ. अमर कुमार चौधरी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
मौके पर सतीश पाल मुजनी, ऐनूल हक अंसारी, अर्चना मिश्रा, खुदिया कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो, रमेश पांडेय, माधो कच्छप, रीना सांगा, अनु बेक, पृथ्वीराज चौहान, एतवा उरांव, सिलास टुटी, महादेव मुंडा, मिनू सिंह, अंजू लकड़ा, पुनीत तिग्गा, राजेश सिंह मुंडा, मुरलीधर, सुनील उरांव, चांद खान, लखन नायक, नरेश उरांव, विजय मुंडा, शंकर पांडेय, कृष्णा गोप, जीता कच्छप, एतवा मुंडा, शिवदास गोस्वामी, रंजीत बड़ाईक, चमन रजक, पंचू तिर्की एवं दिनेश चंद्र प्रमाणिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

