बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दानपात्रों से मिले ₹22.88 लाख, नेपाली और भूटानी मुद्रा भी निकली

देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 18 दानपात्रों से 22 लाख 88 हजार 605 रुपये मिले। श्रद्धालुओं ने 11,610 नेपाली रुपये और 66 भूटानी मुद्रा भी दान की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 18 दानपात्र खोले गए। दानपात्रों की गिनती में कुल 22 लाख 88 हजार 605 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसके अलावा श्रद्धालुओं की ओर से दान स्वरूप 11,610 नेपाली रुपये और 66 भूटानी मुद्रा भी मिली। मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह दान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की बाबा बैद्यनाथ के प्रति अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक है। श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा धाम पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर में दान की राशि में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।