रांची : विद्या विकास पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की ऊंट की सवारी चर्चा का केंद्र है। स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को बच्चों को ऊंट की सवारी करायी गयी। इस दौरान बच्चों ने ऊंट से संबंधित कई सवाल पूछे और उन्हें उनका उत्तर दिया गया। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से बताया गया कि बच्चों को किताबी शिक्षा देने के साथ उन्हें रियल लाइफ एक्सपीरिएंस से सिखाना ज्यादा रुचिकर होता है और रियल लाइफ एक्सपीरिएंस से जो शिक्षा मिलती है उसे बच्चे लंबे समय तक याद रखते हैं। ऊंट की सवारी के दौरान बच्चे बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कैमल राइड को इंज्वाय किया।



