आसनसोल मंडल में विकास कार्यों के कारण सितंबर में रद्द रहेंगी रांची, टाटानगर और राउरकेला रूट की कई ट्रेनें, देखें पूरी सूची

सितंबर में आसनसोल मंडल के विकास कार्यों के कारण 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव होगा; यात्रियों को यात्रा से पहले समय-सारणी जांचने की सलाह।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में जारी विकास कार्यों और ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सितंबर महीने की विभिन्न तारीखों पर चलने वाली 10 प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि दो ट्रेनों के मार्ग में आंशिक कटौती (शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन) की गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार,म प्रभावित होने वाली मुख्य ट्रेनों में रांची-गोड्डा, रांची-गोरखपुर, टाटा-जयनगर और राऊरकेला-जयनगर एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सितंबर महीने की इन तारीखों में यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति और समय-सारणी की जांच अवश्य कर लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रद्द रहने वाली ट्रेनें और उनकी तारीख

18621 पटना-थावे एक्सप्रेस: 24 से 27 सितंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
18622 थावे-पटना एक्सप्रेस: 23 से 26 सितंबर 2026 तक नहीं चलेगी।
18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस: 24 और 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस: 25 और 27 सितंबर 2026 को नहीं चलेगी।
18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस: 25 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस: 26 सितंबर 2026 को नहीं चलेगी।
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस: 24 और 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस: 25 और 27 सितंबर 2026 को नहीं चलेगी।
18119 टाटा-जयनगर एक्सप्रेस: 25 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
18120 जयनगर-टाटा एक्सप्रेस: 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों के रूट में हुआ आंशिक बदलाव

रद्द की गई ट्रेनों के अलावा दो अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के गंतव्य और प्रस्थान स्टेशन में बदलाव किया गया है। 13503 वर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस (24 से 27 सितंबर 2026): यह ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशन के बजाय आसनसोल तक ही जाएगी। 13504 हटिया-वर्द्धमान एक्सप्रेस (24 से 27 सितंबर 2026): यह ट्रेन अपने मूल स्टेशन के बजाय आसनसोल से ही खुलेगी (शॉर्ट ओरिजिनेटेड)।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।