जेपीएससी विवाद : सरकार और देवेंद्र नाथ महतो गुट के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच वार्ता बेनतीजा, आंदोलन जारी रहेगा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार ने कथित पेपर लीक के मामले में नौकरी के अभ्यर्थियों के देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाले गुट के साथ शनिवार को बातचीत की, लेकिन गतिरोध खत्म नहीं हो सका क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने तय किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह राज्य सरकार और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच बातचीत का दूसरा दौर था। इससे पहले शुक्रवार रात को जेपीएससी/जेएसएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) रिफॉर्म मंच के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार ने वार्ता की थी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।