बड़ी खबर:14 वीं JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर दर्ज हुई ECIR

14वीं JPSC PT समेत अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में ED की एंट्री हुई है। एजेंसी ने ECIR दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) समेत अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में अब ईडी भी जांच में शामिल हो गया है। मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ECIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने यह कार्रवाई सीआईडी में दर्ज एफआईआर संख्या 16/26 के आधार पर की है। जांच एजेंसी ने कथित परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े मामले में अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू कर दी है। ईडी की एंट्री के बाद मामले की जांच का दायरा और बढ़ गया है। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अनियमितताओं के पीछे कहीं आर्थिक लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा कोई पहलू तो नहीं है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।