भाजपा ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के विधानसभा मार्च के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने और आंदोलन पर चुप रहने का आरोप लगाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में छात्रों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर सोमवार को कांग्रेस पर ‘दोहरे मापदंड’ अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को ‘राजनीतिक रूप से हथियाने’ की कोशिश की थी, वे अब पूर्वी राज्य में चल रहे आंदोलन पर चुप्पी साधे हैं।
भाजपा का यह बयान ऐसे समय आया जब झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थी सोमवार सुबह राज्य विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।