चंडीगढ़: चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद व्यापक तलाशी; कुछ संदिग्ध नहीं मिला

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के चार स्कूलों को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, उनमें सेक्टर 9-बी स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल तथा सेक्टर 45-बी स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल शामिल हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम, बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दल तथा खोजी कुत्तों के दस्ते स्कूलों में पहुंचे और परिसरों की गहन तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि एहतियाती कदम के तौर पर प्रशासन ने स्कूलों से सटे इलाकों की भी जांच की और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिस ने धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान चारों स्कूलों में किसी भी जगह कोई विस्फोटक उपकरण या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस घटना के बाद प्रभावित स्कूलों और उनके  आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, अधिकारियों को मिले धमकी भरे संदेशों में इन स्कूलों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई थी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।