सा पहली बार हुआ कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सदन में मौजूद नहीं रहे: कांग्रेस

कांग्रेस ने अमित शाह की संसद में गैर-मौजूदगी पर सरकार को घेरा। जयराम रमेश ने दावा किया कि 1952 के बाद पहली बार पूरे सत्र में PM और गृह मंत्री मौजूद नहीं रहे।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संसद के दोनों सदनों में गैर-मौजूदगी को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 1952 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब पूरे सत्र के दौरान न तो प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री लोकसभा या राज्यसभा में मौजूद रहे।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में किया, ‘‘1952 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब पूरे सत्र के दौरान न तो प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री लोकसभा या राज्यसभा में मौजूद रहे।’’

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने सवाल किया कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में शिक्षा और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर दो दिन की चर्चा से दूरी क्यों बनाई।

गोगोई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अब गृह मंत्री लोकसभा में आने से पहले एक और चर्चा चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लेक्चर देने का समय बीत चुका है। गृह मंत्री को दिल्ली में युवाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और बिहार में एके-47 के इस्तेमाल को लेकर सदन में बयान देना चाहिए।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह को संसद के दोनों सदनों में उपस्थित रहना चाहिए।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।