फडणवीस ने नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमले की जांच का आदेश दिया

नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर चाकू से हुए हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच का आदेश दिया।

सूत्रों के अनुसार, फडणवीस ने बादल को फोन किया और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में करीब पौने दो बजे जब बादल गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत जा रहे थे, तब एक व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, बादल को इलाज के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से इस घटना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पुलिस को इस हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने का निर्देश दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।