कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों और हाजिर बाजार की सुस्त मांग के बीच कच्चे तेल के वायदा भाव में गिरावट आई। MCX पर सितंबर अनुबंध 2 रुपये घटकर 7,843 रुपये प्रति बैरल हुआ।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 2 रुपये की गिरावट के साथ 7,843 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 2 रुपये या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,843 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 804 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.07 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.11 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 88.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।