कांग्रेस विधायक जी.एस. पाटिल कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित

गुरुपादगौड़ा संगनागौड़ा पाटिल कर्नाटक विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए, कांग्रेस के प्रस्ताव पर ध्वनि मत से जीत मिली, जबकि भाजपा और जेडीएस ने चुनाव का बहिष्कार किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: कांग्रेस विधायक गुरुपादगौड़ा संगनागौड़ा पाटिल को शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जी.एस. पाटिल के नाम से मशहूर पाटिल के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रखा और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने उनका समर्थन किया। कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे प्रो-टेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) टी.बी. जयचंद्र ने ध्वनि मत के बाद पाटिल के निर्वाचित की घोषणा की। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार किया। यह पद यूटी खादर के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। तीन जून को शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद में शामिल होने से पहले यू.टी. खादर ने पद से इस्तीफा दे दिया था। पाटिल गडग जिले की रॉन विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व चौथी बार कर रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।