
नई दिल्ली: उद्यमी अनन्या बिड़ला के नेतृत्व वाली स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड ने 3,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष प्राथमिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी के बृहस्पतिवार को सेबी के समक्ष दाखिल दस्तावेज के अनुसार, यह आईपीओ 1500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1500 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है।

